ऋषिकेश-उत्तराखंड के लाल कैप्टन अमन कुमार ने गणतंत्र दिवस पर एनसीसी के मार्च पास्ट श्रेणी में प्राप्त किया तीसरा स्थान

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड पर डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नेवल एनसीसी कैडेट्स द्वारा उपलब्धियां हासिल की गई। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह ने बताया कि
डीएसबी परिसर नैनीताल के बीएससी पंचम वर्ष सेमेस्टर के छात्र व नेवल एनसीसी पेटी ऑफिसर कैडेट गौरव तड़ियाल कुमाऊं के अकेले एनसीसी कैडेट रहे जिनके द्वारा राजपथ पर एनसीसी कंटिजेंट में प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नेवल एनसीसी के सीनियर कैप्टन अमन कुमार उत्तराखंड के अकेले कैडेट हैं जिन्हें एनसीसी महानिदेशक प्रशंसा पत्र प्रदान के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सम्मिलित पूरे देश से मात्र 40 कैडेट्स को एनसीसी महानिदेशक प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है और सीनियर कैडेट कैप्टन अमन कुमार उत्तराखंड से यह उपलब्धि हासिल करने वाले अकेले कैडेट है। इसके साथ ही कैडेट सचिन जलाल ने प्रधानमंत्री रैली मैं प्रतिभाग किया गया। वही कैडेट कैप्टन मनीषा तिवारी व पीओ कैडेट अंकिता कुल्याल सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ प्रधानमंत्री रैली मैं भी प्रतिभाग किया। कैडेट हिमांशु मठपाल और कैडेट आकांक्षा चंद ने बेस्ट कैडेट श्रेणी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। नई दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी रैली आयोजित की गई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया गया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी ने उन्हें मजबूत होने की शक्ति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि एनसीसी को मजबूत बनाने के लिए लगातार भारत सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में एक उच्च स्तरीय समीक्षा समिति भी इसके लिए गठित की गई है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अपने और अपने परिसरों को नशे से दूर रखेंगे और उन लोगों को भी जागरूक करेंगे जो एनसीसी में शामिल नहीं है।
हर वर्ष देश के 17 एनसीसी महानिदेशालय के कैडेट्स का चयन गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए किया जाता है। इस वर्ष उत्तराखंड से 99 कैडेट्स का चयन हुआ था जिसमें से नेवल एनसीसी कैडेट्स द्वारा यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया गया।
आरडीसी बैनर के अंतर्गत 445 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड निदेशालय को देशभर में 11 स्थान प्राप्त हुआ है। कैडेट्स की इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी, कमान अधिकारी 05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी कमांडर डीके सिंह, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट, निदेशक शोध प्रो. ललित तिवारी, निदेशक डीआईसी प्रो. संजय पंत, निदेशक आइक्यूएसी प्रो. राजीव उपाध्याय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. डीएस बिष्ट, चीफ प्रॉक्टर प्रो. नीता बोरा शर्मा, निदेशक यूजीसी एचआरडीसी प्रोफेसर दिव्या उपाध्याय जोशी, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. गगनदीप होती, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा तथा एनसीसी कैडेट्स ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कैडेट्स को शुभकामनाएं प्रदान की।

%d bloggers like this:
Breaking News