ऋषिकेश- गृहमंत्री अमित शाह ने अपने उत्तराखंड दौरे पर रुद्रप्रयाग पहूँच डोर टू डोर पार्टी का प्रचार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग – अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के बाद भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों के बीच अब चुनाव प्रचार की जंग छिड़ने वाली है। भाजपा का प्रचार करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह अमित शाह ने रुद्रप्रयाग पहुंच कर डोर-टू-डोर प्रचार किया।
शुक्रवार को प्रातः 11 बजे अमित शाह रुद्रप्रयाग पहुंचे। उन्होंने रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क किया। इसके साथ ही गृहमंत्री छह विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित भी करेंगे। 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड प्रचार के लिए आएंगे वह कुमाऊं का दौरा करेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News