ऋषिकेश- 28 जनवरी को होंगे वैदिक ब्राह्मण महासभा ऋषिकेश के द्विवार्षिक चुनाव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वैदिक ब्राह्मण महासभा ऋषिकेश ने आगामी 28 जनवरी को द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
रविवार को महासभा के प्रवक्ता डॉ. जनार्दन कैरवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को महासभा के चुनाव होंगे जो कि सर्वसम्मति से किया जायेंगे। अगर सहमति नही बन पायी तो महासभा के नियमानुसार गुप्त मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए चुनाव निर्वाचन मण्डल का गठन किया गया। उक्त मंडल में केश्वस्वरूप ब्रह्मचारी, राकेश प्रसाद लसियाल, हर्षमणि नोटियाल,राकेश बहुगुणा तथा जितेंद्र भट्ट को नामित किया गया है।
आज की बैठक में महासभा के अध्यक्ष गंगा राम व्यास,महामंत्री मणिराम पैन्यूली,जगमोहन मिश्रा,शिवस्वरूप नोटियाल,शिवप्रसाद सेमवाल,डॉ.जनार्दन कैरवान, जितेंद्र भट्ट,नरेंद्र सकलानी,पुरुषोत्तम रणाकोटि,अमित कोठारी आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News