ऋषिकेश- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख अवगत कराया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी प्रमुख जेपी नडडा को चिटठी लिखी है, इसको लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। 2017 में डोईवाला से विधायक चुने गए त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। करीब चार साल इस पद पर रहने के बाद भाजपा ने उन्हें अचानक इस पद से चलता कर दिया। उम्मीद थी कि रावत अपनी परंपरागत सीट डोईवाला से चुनाव लड़ेंगे। मगर उन्होंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। इस बारे में उन्होंने पार्टी प्रमुख जेपी नडडा को चिटठी लिखी है। चिटठी में उन्होंने पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए काम में लगे होने की बात कही है। अब उनका चुनाव लड़ना या न लड़ने का निर्णय पार्टी को लेना है। बहरहाल पूर्व सीएम का चुनाव मैदान से हटने के ऐलान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष इसे अपने तरीके से प्रस्तुत करेगा साथ ही जनता में भी इसको लेकर सवाल होंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News