ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 4482 नये मरीज मिले,1865 मरीज स्वस्थ हुए और 6 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्य मे बढ़ रहा कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है,आज फिर नये मामलों ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े। एक्टिव केसों की संख्या भी बड़ी है। राज्य में आज 6 संक्रमित की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।
उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना के कुल 4482 मामले सामने आए हैं। जिसके साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 377731 हो गयी है।
राज्य में आज 1865 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं,जिसके साथ राज्य मे कुल 341797 कोरोना से ठीक हो गये है। राज्य मे कुल एक्टिव केस 20620 हो गए हैं।
राज्य मे आज भी सबसे अधिक 1687 मामले देहरादून में आये हैं इसी प्रकार आज अल्मोड़ा मे 207, बागेश्वर मे 81, चमोली मे 202 ,हरिद्वार मे 582, नैनीताल मे 644, पौड़ी गढ़वाल मे 270 ,पिथौरागढ़ मे 30, टिहरी गढ़वाल मे 157,उधम सिंह नगर में 398 ,उत्तरकाशी मे 45 और रुद्रप्रयाग से 75,चंपावत मे 104 मामले सामने आए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News