ऋषिकेश-कोतवाली पुलिस ने अंग्रेजी व कच्ची शराब के साथ 2 अभियुक्त किये गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा 15 जनवरी को वीरभद्र तिराए के पास से एक अभियुक्त संजय टैगोर पुत्र ओम प्रकाश टैगोर निवासी जेजे ग्लास ऋषिकेश को 41 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ, मनसा देवी गुमानीवाला से एक अभियुक्त किशन सिंह पुत्र स्वर्गीय इंद्र सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम नरेश शर्मा चौकी प्रभारी श्यामपुर,उपनिरीक्षक शिवराम चौकी प्रभारी ऐम्स,कांस्टेबल पंकज कुमार,कॉन्स्टेबल नीरज,कांस्टेबल संदीप राठी शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News