ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 3848 नये मरीज मिले,1184 मरीज स्वस्थ हुए 2 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में मरीजों का ग्राफ तेजी के साथ बड़ा है। आज 3848 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि दो लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुए हैं। आज विभिन्न अस्पतालों से 1184 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह आज विभिन्न अस्पतालों में 14842 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। आज दो लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इसका आंकड़ा भी बढ़कर 7440 हो गया है जो चिंता का विषय है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 128, बागेश्वर में 75, चमोली में 63, चंपावत में 67, सबसे अधिक देहरादून में 1362 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं हरिद्वार में 641, नैनीताल में 719, पौड़ी गढ़वाल में 168, पिथौरागढ़ में 50 रुद्रप्रयाग में 26, टिहरी गढ़वाल में 109, उधम सिंह नगर में 412 तथा उत्तरकाशी में 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के साथ राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 3848 हो गया है। अब तक इस संक्रमण से 367272 लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं जो बेहद चिंता का विषय है।

%d bloggers like this:
Breaking News