ऋषिकेश- निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 18 नेताओं पर चुनाव लड़ने पर लगाई रोक

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में कई नेताओं के चुनाव लड़ने पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी है। प्रदेश में आचार संहिता के बाद उत्तराखंड में चुनाव लड़ने को लेकर नेताओं में होड़ लगी हुई है। वहीं निर्वाचन आयोग ने 18 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। बता दें कि पिछले चुनावों में खर्च का ब्यौर ना देने वालों पर कार्यवाही की गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले 18 नेताओं पर चुनाव आयोग द्वारा रोक लगा दी गई है। इन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 क के तहत कार्यवाही की गई है। सभी रिटर्निंग ऑफिसर को प्रतिबंधित नेताओं की सूची भेजी जा चुकी है।
इन नेताओं पर लगी रोक –
राजेन्द्र सिंह – लोहाघाट, राजेन्द्र बिष्ट लालकुआं, सुहैल अहमद भीमताल, विनोद शर्मा हल्द्वानी, विजय रामनगर, मोहमद अरशद खानपुर, लाल सिंह जितेंद्र सिंह धारचूला, दिनेश कुमार गंगोलीहाट, भुवन जोशी सल्ट, जय प्रकाश उपाध्याय मधु शाह गौतम सिंह बिष्ट टिहरी, विनोद प्रसाद पौड़ी, आनंदमणि कर्णप्रयाग, रमेन्द्र भंडारी चौबट्टाखाल, सुंदर धौनी अल्मोड़ा, बच्ची सिंह हरिद्वार से घोषित हुए अयोग्य उम्मीदवार।

%d bloggers like this:
Breaking News