ऋषिकेश- गढ़वाल के प्रवेश द्वार पर तैनात है ‘उड़न दस्ता’ टीम नियमों की अनदेखी मिली तो होगी कार्रवाई

त्रिवेणी न्यूज 24
मुनीकीरेती – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन औऱ पुलिस बल जगह जगह तैनात होकर चेकिंग अभियान में जुटी हुई है। गढ़वाल के प्रवेश द्वार मुनिकीरेती में प्रशासन की उड़न दस्ता टीम तैनात है। यह टीम हर आने जाने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण कर रही है। इसमे कोई भी अनैतिक सामाग्री या फिर नियमों के विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों को दबोच लिया जा रहा है। उड़न दस्ता टीम प्रभारी शार्दूल सिंह ने बताया कि नियमों के विरुद्ध पाए जाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। टीम में कमलेश्वर प्रसाद कोठारी, शशांक तिवारी, भूपेंद्र सिंह राणा शामिल हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News