ऋषिकेश- वर्चुअल बैठकोंं के बाद शुरू की जाएगी वर्चुअल रैली – राजपाल खरोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर वार्ड प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष, ग्राम सभा प्रभारी, बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारियो के साथ वर्चुअल बैठक की गई। इस मौके पर कांग्रेस की विचारधरा को अवगत करने और कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बुधवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में राजपाल खरोला ने सभी पदाधिकारियो को दिशा निर्देश दिए कि चुनाव आयोग द्वारा कोरोना माहमारी की रोकथाम पर तय की गए निर्देश का पालन कर जनता से जुड़ने का काम करेंगे। खरोला में कहा की कांग्रेस का हर कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करेगा। ऋषिकेश विधानसभा में भ्रष्टाचार का हब बनाने वाले स्थानीय विधायक के कुशासन से जनता को अवगत करायेंगे। ऋषिकेश विधानसभा की जनता से मिल रहा अपार प्यार और समर्थन इस बात की पुष्टि करता है कि ऋषिकेश विधानसभा की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का ऋषिकेश विधानसभा में झंडा लहराकर विकास का नया अध्याय विधानसभा में लिखा जायेगा।खरोला ने विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव का ढंका बजते ही वे अपने झूठे वादों का पिटारा लिए ऋषिकेश विधानसभा में भ्रमण करने लग गये है। लेकिन वह इस बात से अनजान है की ऋषिकेश विधानसभा की जनता उन्हें समझ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऋषिकेश विधानसभा में जमानत जब्त कराएगी।

%d bloggers like this:
Breaking News