ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 1413 नये मरीज मिले,482 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रदेश में हर रोज नए संक्रमण केस के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। आज 1413 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि एक मरीज की जान गई है। देहरादून के गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत हुई है। वहीं 482 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 4118 तक जा पहुंचा है, जिनका इलाज चल रहा है।
आज देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 505 नए मामले सामने आए हैं। वही हरिद्वार में 299, नैनीताल में 139, पौड़ी गढ़वाल में 147, उधम सिंह नगर में 203, अल्मोड़ा में 21, उत्तरकाशी में 08, चंपावत में 12, चमोली में 34, पिथौरागढ़ 08, टिहरी में 22 बागेश्वर में 03 और रुद्रप्रयाग में 12 मामले सामने आये हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News