ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 250 ग्राम चरस की तस्करी करते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस पर गठित टीमों द्वारा 07 जनवरी को चेकिंग के दौरान बस अड्डे के पास से एक अभियुक्त को रोक कर चेक किया गया तो उसके पास से 250 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता विक्रम सिंह रावत पुत्र शिव सिंह रावत ग्राम धुरमा पोस्ट मोख घाट जिला चमोली के रूप में हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है| पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण त्यागी प्रभारी एडीटीएफ टीम ऋषिकेश, कांस्टेबल लाखन, कांस्टेबल दिनेश डोगरा शामिल थे।
