ऋषिकेश- बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में महिला बॉडी बिल्डरों ने दिखाया दमखम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के पावर लिफ्टिंग में महिला बॉडी बिल्डरों नेअपना दमखम दिखा कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
शुक्रवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज स्थित परशुराम हॉल में ऐसोसिएशन के संरक्षक स्वर्गीय जयदत्त शर्मा व पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अमरजीत सिंह की स्मृति में आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ महंत लोकेश दास, समाजसेवी अजय गर्ग, निशांत मलिक, प्रतीक कालिया एवं ललित जिंदल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर तमाम अतिथियों ने चैंपियनशिप के भव्य आयोजन के लिए एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही यह चैम्पियनशिप शरीर सौष्ठव के प्रति युवाओं में जोश भरने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, महासचिव प्रदीप कोहली, संजीव चौहान, विवेक तिवारी, राज वर्मा, नीरज कुमार,सरदार हरिचरण सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News