ऋषिकेश- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया गढ़वाली लोकभाषा में उत्तराखंड के पहले कैलेंडर ‘बारामास-2022’ का विमोचन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पेन-इंडिया फाउंडेशन ने अपने चतुर्थ वार्षिक कैलेंडर ‘बारामास-2022’ को उत्तराखंड के महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित किया। शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पीआईएफ के चतुर्थ वार्षिक कैलेंडर ‘बारामास-2022’ देहरादून स्थित अपने कार्यालय में विमोचन किया। कैलेंडर का विमोचन करते हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बारामास वार्षिक कैलेंडर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन परिचय को जिस तरह संक्षित विवरण के साथ शामिल किया गया वो एक सराहनीय व अभिनव पहल है। स्कूल के नौनिहालों व युवाओं को उत्तराखंड के इन महान् विभूतियों को जानने का मौका मिलेगा।पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ.प्रकाश केशवया ने कहा कि पेन-इंडिया स्कूल के माध्यम से निर्धन बच्चों को निशुल्क व गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। बच्चों को एक्टिविटी व डिजिटली बेस्ड एजुकेशन देना फाउंडेशन का लक्ष्य है।पीआईएफ के संस्थापक अनूप रावत सांस्कृतिक, इतिहासकार व मीडिया जगत के जानकारों से विचार-विमर्श के बाद कैलेंडर का कंटेट तैयार किया गया। हमारा लक्ष्य युवाओं को राष्ट्र व राज्य निर्माण में उत्तराखंड की अंजान विभूतियों से रुबरू करवाना है। इस दौरान सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी, संजय गैरोला, प.भगवती प्रसाद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News