ऋषिकेश- उत्तराखंड जन विकास मंच का अनिश्चितकालीन धरना 25 वें दिन भी जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन विकास मंच का बिजली.पानी के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि व नगर निगम ऋषिकेश द्वारा संपत्ति कर की दरें संशोधित न करने के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 25 वें दिन भी लगातार चल रहा है।
गुरुवार को दलित शोषित विकास मंच के द्वारा अपना समर्थन दिया गया। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष जतिन जतिन जाटव ने कहा कि उत्तराखंड जन विकास मंच की आवाज जनता की आवाज है। बिजली पानी में बेतहाशा वृद्धि के कारण आमजन का जीवन बहुत कठिनाई पूर्ण हो गया है। समय की मांग है कि सरकार शीघ्र इन ज्वलंत विषयों पर अपना निर्णय लेकर जनता को राहत पहुंचाएं। धरने में शामिल होने बालों में आशुतोष शर्मा, रामकृपाल गौतम, लेखराज भंडारी, शैलेंद्र चौहान, राजेंद्र पाल, राजू गुप्ता, सौरभ गर्ग, बेचन गुप्ता, आदेश कुमार, रविंद्र सिंह, मोनू रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, आकाश सिंह, राजेश, अंशुल पाल, महेंद्र आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News