ऋषिकेश- 55 पव्वे देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गठित टीमों द्वारा 05 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान घाट चौक के पास से 55 पव्वे देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता गगन बिष्ट पुत्र उमा सिंह बिष्ट निवासी गली नंबर 33 गुमानीवाला ऋषिकेश के रूप में हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग किया गया है। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल तेज सिंह शामिल थे।
