ऋषिकेश- उत्तराखंड में सरकार ने बदला रात्रि कर्फ्यू का समय अब रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने रात्रि कर्फ्यू के समय सीमा में बदलाव कर दिया है। अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगीं। यह जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले पर चर्चा हुई है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि रात्रि कोविड कर्फ्यू अब रात 10ः00 बजे से प्रातः 6:00 तक लागू होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जो व्यवस्थाएं प्रदेश में की गई थी, उन व्यवस्थाओं को मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News