ऋषिकेश- उत्तराखंड जन एकता पार्टी ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन एकता पार्टी के संयोजक कनक धनई ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रायवाला से ऋषिकेश तक मोटरसाइकिल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
बुधवार को रायवाला के हाट बाजार से प्रारंभ हुई उत्तराखंड जन एकता पार्टी की मोटरसाइकिल रैली में काफी संख्या में युवक-यवतियों ने भाग लिया। रैली रायवाला से प्रारंभ होकर ऋषिकेश देहरादून रोड पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पर कनक धनई ने संबोधित करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने 15 साल 15 सवाल को लेकर ऋषिकेश के विधायक पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के युवाओं के लिए विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक के लिए कोई भी कार्य नहीं हुआ है। यहां तक की छात्राओं के लिए कॉलेज भी नहीं खोला गया है। जिसके कारण उन्हें शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रास्ता नापना पड़ रहा है। बेरोजगार के नाम पर सिर्फ उन्हें अपना बेटा ही याद आता है।
उन्होंने कहा कि आज जिसके विधानसभा क्षेत्र में एम्स हो या अन्य कोई सरकारी संस्थान सभी जगह नौकरियों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब यह रैली ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। रैली में गुरमुख सिंह , सोम अरोड़ा, शंकर दयाल, धनई, शिवानी गोस्वामी, आशीष टम्टा, विनय थापा, कार्तिक शुक्ला, समीर खान, मयंक शर्मा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News