ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 505 नये मरीज मिले,119 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और ओमिक्रोन के खतरे के बीच उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 505 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में आज 119 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 46 हजार 648 संक्रमित मरीज आ चुके हैं। जिसमें से 3 लाख 31 हजार 628 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,420 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार
अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 09,चमोली 05, चम्पावत 03, देहरादून 253, हरिद्वार 64, नैनीताल 55, पौड़ी 60, पिथौरागढ़ 06, रुद्रप्रयाग 01, टिहरी 05, उधमसिंह नगर 37, उत्तरकाशी 02 मामले सामने आए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News