ऋषिकेश- सीएम ने दी शहीद हवलदार प्रदीप थापा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनारवाला गुच्चुपानी देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रदांजलि दी व उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवारजनों से भी मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News