ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 118 नये मरीज मिले, 34 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में भी कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए जबकि 34 मरीज ठीक हो गए। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। फिलहाल 367 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
शनिवार को देहरादून में सर्वाधिक 85, नैनीताल व पौड़ी में सात, बागेश्वर में तीन, अल्मोड़ा में पांच, हरिद्वार में आठ, ऊधमसिंह नगर में दो और उत्तरकाशी जिले में 1 मामला मिला है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News