ऋषिकेश- मोटरसाइकिल, मोबाइल लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – 28 दिसंबर को वादी राजेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी गली नंबर 14 शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती के द्वारा एक लिखित तहरीर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि निर्मल आश्रम के पास से दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट दिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा
29 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को लूट की गई मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन आईटेल कंपनी के साथ जयराम आश्रम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों का नाम पता सुजल जाटव पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र जाटव निवासी मकान नंबर 5 गली नंबर 2 जाटव बस्ती ऋषिकेश, ऋषि प्रसाद पुत्र भुलाई प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 2 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुआ है। दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News