ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 59 नये मरीज मिले,16 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को कुल 16 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब प्रदेश में 255 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को सामने आए नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 25, नैनीताल में 12, पिथोरागढ़ और बागेश्वर में दो, हरिद्वार में सात, चमोली और उत्तरकाशी में एक, ऊधमसिंह नगर जिले में नौ मामले शामिल हैं। अब तक प्रदेश में कुल 344940 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 331059 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News