ऋषिकेश- उत्तराखंड पुलिस में निकली 1521 भर्ती, पर्वतीय क्षेत्र के युवक युवतियों के लिए मिलेगी खास छूट

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड सरकार की ओर से पुलिस विभाग में 1521 भर्तियां निकाली गई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के युवक – युवतियों के लिए फिजिकल में विशेष छूट रखी गई है। इस भर्ती में बेरोजगार युवा आवेदन कर राज्य की सेवा कर सकते हैं। पुलिस भर्ती की राह देख रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पुलिस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस (पुरुष) के रिक्त 785 पदों, पीएसी आईआरबी (पुरुष) के 291 पदों एवं फायरमैन पुरूष , महिला के 445 पदों अर्थात कुल 1521 रिक्त पदों पर भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी हो गया है। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की तिथि 3 जनवरी 2022 व ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2022 है। लिखित परीक्षा का अनुमानित समय जून 2022 है। अधिक जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News