ऋषिकेश- नगर निगम द्वारा छूट का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाना हास्यास्पद- आशुतोष शर्मा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन विकास मंच ने नगर निगम की संपत्ति कर को लेकर जो बैठक की गई उसमें दरों को संशोधित ना करके घरेलू संपत्तियों पर 50% की छूट एवं व्यवसायिक संपत्तियों पर 90% की छूट का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाना अपने आप में हास्यास्पद करार दिया है।
बुधवार को उत्तराखंड जन विकास मंच की ओर से पानी, बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि व नगर निगम ऋषिकेश द्वारा संपत्ति कर की दरों में संशोधन ना किए जाने के विरोध मै चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 17 वें दिन भी लगातार चल रहा है। समस्याओं के समाधान होने तक चल रहे आंदोलन को विभिन्न क्षेत्रों व विभिन्न संस्थाओं के लोगों द्वारा अपना समर्थन दिया गया।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा संपत्ति कर को लेकर जो बैठक की गई उसमें दरों को संशोधित ना करके घरेलू संपत्तियों पर 50% की छूट एवं व्यवसायिक संपत्तियों पर 90% की छूट का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाना अपने आप में हास्यास्पद प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जन विकास मंच सदैव अपने क्षेत्रवासियों के हित में आंदोलन करता है। हमारा पूरा व्यापार मंडल उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। सचिव लेखराज भंडारी, वसुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा निगम की बोर्ड बैठक में संपत्ति कर की दर को संशोधित करने को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया गया। जिसका हम सभी विरोध करते हैं। 30 दिसंबर को मंच के द्वारा नगर निगम की कार्यप्रणाली विरोध स्वरूप पुतला दहन कार्यक्रम धरना स्थल के निकट दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, संरक्षक रामकृपाल गौतम, संरक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान, पूर्व पार्षद हरीश आनंद, आयकर विभाग से रिटायर्ड आरके सक्सेना, नीरज सहरावत, बीड़ी चंदोला, गजेंद्र बिष्ट, बेचन गुप्ता, नरेश पोखरियाल, राजेंद्र पाल, कुंवर सिंह, योगेश शर्मा, वीर सिंह, महेंद्र कुमार, आकाश सिंह, रोहित राजपूत, प्रेमलाल कंडवाल, पुष्पेंद्र, कीमत गुप्ता, रमाबल्लभ, जय कुमार आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News