ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 44 नए मरीज मिले , 28 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 44 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 344843 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 227 है। आज 28 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 331001 है।
आज चमोली से 01, चम्पावत से 03, देहरादून से 25, हरिद्वार से 03, नैनीताल से 10, टिहरी गढ़वाल से 01 और उधम सिंह नगर से 01 मामले आये है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक की दर 95.99% हो गयी है। 14463 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 8125065 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। अभी तक 7416 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। उत्तराखंड में कोई कोरोना संक्रमित क्षेत्र नहीं है।
