ऋषिकेश- भ्रष्ट जनप्रतिनिधि को टिकट दिया तो राज्य आंदोलनकारी करेंगे इसका घोर विरोध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों को टिकट देने पर इसका विरोध करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि भ्रष्ट जनप्रतिनिधि को टिकट दिया तो राज्य आंदोलनकारी इसका घोर विरोध करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उस पार्टी की होगी। मंगलवार को स्वर्गी इंद्रमणि बडोनी हॉल में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य निर्माण सेनानियों ने चिन्हित करण एवं 10% क्षैतिज आरक्षण राज्य निर्माण सेनानी घोषित करना एक समान पेंशन सहित कई मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को 10 परसेंट क्षैतिज आरक्षण पर तत्काल प्रभाव से निर्णय लेना चाहिए नहीं तो आने वाले चुनाव में इसका कुप्रभाव पड़ सकता है। राज्य निर्माण सेनानियों ने भाजपा हाईकमान व कांग्रेस हाईकमान से मांग की है जो भ्रष्ट विधायक हो उस को टिकट न दिया जाए किसी भी भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों को टिकट दिया तो राज्य आंदोलनकारी इसका घोर विरोध करेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उस पार्टी की होगी। त्रिवेंद्र रावत सरकार ने साडे 4 साल में उत्तराखंड की जनता के साथ जो धोखा किया उसकी भरपाई शायद अभी तक पूरी नहीं हो पाई ना हो पाएगी। चाहे भू कानून का मामला हो चाहे समूह ग की भर्तियों का मामला हो चाहे मूल निवास का मामला हो त्रिवेंद्र रावत ने उत्तराखंड की जनता के साथ बहुत बड़ा छल किया है। राज्य निर्माण सेनानियों ने संयुक्त रूप से भाजपा हाईकमान से त्रिवेंद्र रावत को टिकट न दिए जाने की मांग की है। यदि त्रिवेंद्र रावत को टिकट दिया गया तो उस विधानसभा में जाकर समस्त राज्य निर्माण सेनानी विरोध करेंगे। राज्य निर्माण सेनानियों ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से मांग की है कि चुनाव घोषणा पत्र में राज्य निर्माण सेनानियों का भी मामला प्रकाश में आना चाहिए जो भी पार्टी राज्य निर्माण सेनानियों को नकारेगी उसको चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बैठक में वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, विक्रम सिंह भंडारी, बलवीर सिंह नेगी, मदन मोहन शर्मा, युद्धवीर सिंह चौहान, गुलाब सिंह रावत, आशु डंगवाल, प्रदीप जैन, रूकम पोखरियाल, विशंभर दत्त डोभाल, मायाराम उनियाल, रामेश्वरी चौहान, कुसुम लता शर्मा, सुनीता सकलानी, उर्मिला डबराल, सरोजिनी थपलियाल, बीना बहुगुणा, प्रेमा नेगी, दर्शनी रावत, कमला पोखरियाल, कमला रौतेला, राजेश्वरी कंडवाल, लक्ष्मी कंडवाल, जया डोभाल, रेनू नेगी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News