ऋषिकेश- मादक पदार्थ की बिक्री, तस्करी करवाने वाली महिला अभियुक्ता एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में विगत कुछ दिनों पूर्व एक महिला अभियुक्ता संतोष पत्नी वीर सिंह निवासी झुग्गी झोपड़ी शांति नगर ऋषिकेश को अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री, तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था।विवेचना के बाद प्रकाश में आया कि संगीता पत्नी महिपाल निवासी जाटव बस्ती ऋषिकेश के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से संतोष के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री कराई जाती थी। जिसका लाभ संगीता के द्वारा प्राप्त किया जाता था। 25 दिसंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत अभीयुक्ता संगीता को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
