ऋषिकेश- उत्तराखंड जन विकास मंच का अनिश्चितकालीन धरना 13 वें दिन भी जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन विकास मंच का पानी, बिजली के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि व नगर निगम ऋषिकेश द्वारा संपत्ति कर अतार्किक रूप से बढ़ाए जाने के विरोध मै चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 13 वे दिन भी लगातार जारी रहा।
मंच के सचिव लेखराज भंडारी ने बताया कि जल व विद्युत के मूल्य में वृद्धि से आम जनमानस की कमर एक दम टूट गई है। कोविड-19 महामारी के समय सरकार को चाहिए था कि वह आमजन को विभिन्न कर व शुल्क मे छूट प्रदान करें। लेकिन इसके विपरीत पानी व बिजली अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है।
इस अवसर पर धरना देने वालों में आशुतोष शर्मा, रामकृपाल गौतम, दीपक चंद जोशी, बेचन गुप्ता, यतेंद्र थपलियाल, जॉनी पॉल, अकाश सिंह, रोशन, विपिन शर्मा, अजय सिंह नेगी, प्रेमलाल कंडवाल, आदेश कुमार, शेर सिंह, राम सिंह, राकेश नेगी, राजू गुप्ता, सोनू आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News