ऋषिकेश- तुलसी पूजन दिवस पर किया 200 तुलसी के पौधों का वितरण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तुलसी पूजन दिवस पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने लगभग 200 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने मीरनागर और बापुग्राम में लोगों के घर घर जाकर 200 से अधिक तुलसी के पौधे वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर हिंदुस्तानी के घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत मान्यता है। लगभग हर घर में तुलसी के पौधे का पूजन किया जाता है। तुलसी का पौधा पूजनीय होने के साथ ही औषधियों का भंडार भी है। तुलसी के पौधे की पत्तियों को दवाई के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। हो तो हम सबको अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

%d bloggers like this:
Breaking News