ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कैबिनेट बैठक में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
शुक्रवार शाम को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई जिसमें हरक सिंह रावत मौजूद थे। मंत्री हरक सिंह रावत ने कैबिनेट बैठक मैं मंत्री पद से इस्तीफा देकर बाहर आ गए। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे से उत्तराखंड की राजनीति में खलबली मच गई है। हरक सिंह रावत के इस्तीफे से भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्री सुबोध उनियाल उन्हें मनाने के लिए गए लेकिन उन्होंने साफ तौर पर मंत्री पद पर बने रहने से इंकार कर दिया।

%d bloggers like this:
Breaking News