ऋषिकेश- कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती-ढालवाला ने उत्तराखंड के गांधी की मनाई जयंती

ऋषिकेश – कांग्रेस कमेटी मुनीकीरेती ढाल वाला की ओर से उत्तराखंड के गांधी एवं राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती-ढालवाला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में स्व. इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महावीर खरोला ने कहा कि अखोड़ी गांव के महान सपूत उत्तराखंड के गांधी स्व. इन्द्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निवाई थी। उन्हीं के आह्वान पर पूरे प्रदेश ने एक स्वर पर उत्तराखंड राज्य की मांग की थी। आज उन्हीं के प्रयासों से हम लोग अलग राज्य में निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को स्व. इंद्रमणि बडोनी के पद चिन्हों पर चलना चाहिए, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, दिनेश व्यास लोक गायक विनोद विजल्वाण, रोहित चौहान, अमित बलूनी, दीपक खत्री, बलवंत चौहान, गुरु प्रसाद रणाकोटी, शिवम् भट्ट अनिल रावत, सुजीत कुड़ियाल, शूरवीर सिंह कैंतुरा, पदमा सेमवाल, प्रमिला विजल्वाण, नीलम विजल्वाण रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News