ऋषिकेश- देहरादून कांग्रेस कार्यालय मे घमासान आपस मे भिड़े कार्यकर्ता
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – कांग्रेस में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। आज देहरादून स्थित उत्तराखंड कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के समर्थक राजेंद्र शाह के साथ भिड़ गए। उन्होंने हरीश रावत के लिए अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। कांग्रेस भवन में दोनों गुटों के समथकों की भीड़ लगी हुई है। मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा की घटना निंदनीय है। मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के अंदर ही अब घमसान मचा हुआ है। जहां पूर्व सीएम हरीश रावत के एक ट्वीट से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया था। वहीं अब प्रीतम सिंह गुट के करीबी महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
