ऋषिकेश- सत्यापन ना करने पर 15 फड़ एवं रेहड़ी वालों का पुलिस ने किया चालान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने रेहड़ी एवं फड़ लगाने वालों का सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान सत्यापन ना कराए जाने पर 15 व्यकितयों का चालान किया गया।
​ गुरुवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक के नेतृत्व में 4 उपनिरीक्षक,20 कांस्टेबल,6 महिला कॉन्स्टेबल की टीम बनाकर सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के दौरान ऋषिकेश शहर के रेलवे रोड, तिलक रोड मुखर्जी मार्ग हरिद्वार रोड, मायाकुंड, दून रोड पर ठेली, रेहड़ी एवं फड़ लगाने वाले व्यक्तियों के पास जाकर उनके पहचान पत्र चेक करते हुए सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें सूचित किया गया की यदि सत्यापन नहीं कराया जाएगा तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान 100 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन ना कराने पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत 15 लोगों के विरुद्ध चालान की कारवाई की गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News