ऋषिकेश-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने प्रतीत नगर के वैदिक नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने प्रतीत नगर के वैदिक नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान चलाकर स्थानीय जनता से सुझाव लिए।
उन्होंने कहा कि “आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान” अभियान के तहत प्रतीत नगर ग्रामसभा में घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रतिज्ञा पत्र के लिए आम जनमानस के साथ संवाद कर सुझाव माँगे। पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस अभियान को आम जनमानस का समर्थन मिल रहा है और वह इस अभियान से जुड़ रहे हैं। जिसमें मुख्य तौर पर युवा और महिलाओं की भागीदारी अधिक है। बताया कि विधानसभा ऋषिकेश को विकसित करने के लिए पर्यटन के क्षेत्र, व्यवसाय के क्षेत्र, स्वास्थ्य के क्षेत्र से आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं का सभी वर्गो से सुझाव मांग रहे हैं। उनके सुझावों को ऋषिकेश के प्रतिज्ञा पत्र में शामिल करेंगे।
जनसंपर्क में यशपाल सिंह पंवार, सतीश रावत, रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, जिला महासचिव अलका क्षेत्री, मंजू पाठक, सपना ठाकुर, ज़िला महासचिव गीता देवी, जिला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, राजेश गौड़, विश्वमोहन राणा, सतीश, लल्लन प्रसाद, संजय कुमार, गब्बर कैंतुरा, किशोर कुमार, राजन बिष्ट आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News