ऋषिकेश- विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के लिए उत्साहित हैं युवा मतदाता- राजपाल खरोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बताया की आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान की पदयात्रा के कार्यक्रम में खदरी मार्केट और चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक के क्षेत्रों में युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक किया। खरोला ने कहा की मतदाता जागरूकता अभियान 11 दिवसीय था लेकिन क्षेत्र से मिल रहे अपार प्यार और स्नेह से इस कार्यक्रम को 8 दिन और आगे बढ़ाकर 25 दिसम्बर को समापन किया जाएगा।

युवाओं को जागरूक कर वोट बनवाने की हमारी मुहीम से ऋषिकेश विधानसभा के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जुडवाने में टॉप फाइव में शामिल हुआ। हमे पूर्ण विश्वास है की 8 दिन कार्यकम और बढाने से ऋषिकेश विधानसभा का नाम शीर्ष पर होगा। खरोला ने कहा की ग्रामीण और नगर निगम क्षेत्रों में पदयात्रा के दौरान युवाओं को वोट बनाने की विभिन्न तरीको से समझाया जा रहा है। उन्हें वोट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाँ कर मतदान करने के लिए भी जोश दिखा रहे है। जिससे हमारे अभियान को सफलता और अधिक मिल रही है। इस दौरान राजेंद्र गैरोला, देवेंद्र प्रजापति, विजयपाल पवार,सोनू पांडेय, दीपक धमंदा, दिनेश पंवार , महावीर बिष्ट, देवेंद्र रावत, रमेश रंगड़, गब्बर कैंतूरा, राजेश्वरी चौहान, ममता नेगी, प्रदीप राणा, राजेंद्र डोभाल, सुंदर सिंह रावत , हेम पुंडीर, पवन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News