ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि ने बांटे गार्डों को गर्म इनर वियर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए गार्डों को इनर बांटने का कार्य प्रारंभ किया गया।
रविवार को क्लब द्वारा क्लब अध्यक्ष विशाल बिंदल के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय, अंबे होम, गायत्री होम, हनुमंत पुरम सोसाइटी में जाकर गार्डों को इनर बांटे गए। क्लब अध्यक्ष विशाल बिंदल ने बताया कि समाज में यह वर्ग जो दिन-रात जागकर हमारी सुरक्षा करता है। लेकिन उसके पास अपनी सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था नहीं होती। इस को ध्यान में रखते हुए क्लब ने इनर बांटने का कार्यक्रम राजकीय चिकित्सालय से प्रारंभ किया। इसी कड़ी में अंबे होम, गायत्री होम, हनुमंत पुरम सोसाइटी में जाकर गार्डों को इनर वितरित किए गए। क्लब के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि नगर के अन्य स्थानों को भी चिन्हित करके यह कार्य अनवरत चलता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन कमल कालरा, लायन विनय भाटिया, आशु पाहवा, राजेंद्र पंत, दीपक पाहवा का सहयोग सराहनीय रहा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News