ऋषिकेश- कांग्रेस की पूर्व सैनिकों को लुभाने के लिए आयोजित वीर ग्राम प्रणाम यात्रा चुनावी ढकोसला – देवेंद्र भसीन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस द्वारा पूर्व सैनिकों को लुभाने के लिए आयोजित की जा रही वीर ग्राम प्रणाम यात्रा को चुनावी ढकोसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों व पूर्व सैनिकों का अपमान किया है।
रविवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के कारण पूर्व सैनिकों के प्रति प्रेम दिखाया जा रहा है लेकिन यह केवल चुनावी ढकोसला है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नंबर दो के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी देहरादून रैली में जनरल बिपिन रावत का नाम ही भूल गए हो उनके लिए सिर्फ रावत ही कह कर काम चला रहे हो वह सेना के प्रति कितने गंभीर हैं जो साफ दिखाई देता है। इसी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की उचित मांग को चार दशक तक लटकाए रखा और जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने इस मांग को पूरा कर पूर्व सैनिकों को उनका अधिकार दिया। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के नेताओं व अधिकारियों को गले लगाते हैं और अपना भाई बताते हैं। सेना की तुलना आतंकवादियों से करने वाले कांग्रेस नेता अब किस मुंह से सैनिकों के प्रति सम्मान दिखा रहे हैं। सेना को समुचित उपकरण न देकर और उनके हाथ बांधकर कार्रवाई से रोकने वाली कांग्रेस अपनी सरकार के पापों से मुक्त नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां से ना वह पूर्व सैनिकों के कल्याण को लेकर संवेदनशील है वहीं उन्होंने आतंकवाद और दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट सेना को देकर उनके हाथ खोल दिए हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को सैन्य धाम की संज्ञा दी गई और अब उनकी प्रेरणा से देहरादून में सैन्य धाम की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। उत्तराखंड के शहीद सैनिकों के सम्मान में शहीद सम्मान यात्रा आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के 1734 शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के साथ उनके घरों की मिट्टी भी एकत्र की गई जिसका पूरे सम्मान के साथ सैन्य धाम निर्माण में उपयोग किया जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गत 5 वर्षों में एक गैर जिम्मेदाराना विपक्ष की जो भूमिका निभाई वह भी बहुत हताश करने वाली है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं। जिस के क्रम में प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा में प्रारंभ की गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। पत्रकार वार्ता में
मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जिला कोषाध्यक्ष संजय ब्यास, इंद्र कुमार गोदवानी आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News