ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 25 नये मरीज मिले,14 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 25 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 344578 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 164 है। आज 14 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 330811 है।
आज अल्मोड़ा से 02, देहरादून से 12, हरिद्वार से 04, नैनीताल से 04, पिथौरागढ़ से 01 और उधम सिंह नगर से 02 मामले आये है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक की दर 96.00% हो गयी है। 17469 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 7967743 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। अभी तक 7413 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। उत्तराखंड में कोई भी कोरोना संक्रमित क्षेत्र नहीं है।

%d bloggers like this:
Breaking News