ऋषिकेश- विधानसभा ऋषिकेश की जनता तय करे ऋषिकेश का घोषणा पत्र – जयेन्द्र रमोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि हमारी ओर से जल्द ही जारी होगा आपकी आवाज़ हमारी प्रतिज्ञा के नाम से ऋषिकेश का अपना घोषणापत्र। जिसमें ऋषिकेश विधानसभा के लोग तय करेंगे कि ऋषिकेश की मूल भूत समस्याएँ जिनको आज तक घोषणापत्र से दूर रखा गया।
हमारी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर भी प्रदेश के घोषणापत्र में आमजन से सुझाव माँगे हैं। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जिससे हम आम जनमानस से क्षेत्र हित में उनके सुझाव को अपने प्रतिज्ञा पत्र में शामिल करेंगे। इस अभियान के तहत कृष्णानगर कॉलोनी में डोर टू डोर पहुँच कर आम जनमानस से संवाद स्थापित किया व उनसे क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुऐ। रमोला ने बताया कि अपने क्षेत्र की आवाज़ को हमारी प्रतिज्ञा बनाने नेता लिये हमें सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, ईमेल के माध्यम से भी सुझाव भेज सकते हैं। ताकि हम उनकी ज़रूरी आवाज़ को अपने घोषणापत्र में सम्मिलित कर सकें। जल्द ही इस कार्यक्रम का चार्ट जारी किया जायेगा। आज डोर टू डोर अभियान में बिजेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, बाबूराम, सुनील कुमार, रवि कुमार, जितेन्द्र, शीतल, रामरति देवी, सीमा देवी, रजनी देवी, रवीन्द्र, प्रीति , कुसुम, आकाश आदि शामिल थे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News