ऋषिकेश- 9.40 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नशा तस्करों के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
चेकिंग के दौरान आरटीओ ऋषिकेश के पास एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उनके पास से 9.40 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता सागर जायसवाल पुत्र स्वर्गीय राम नारायण जायसवाल निवासी गली नंबर 5 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण त्यागी, कांस्टेबल अनित कुमार,
कांस्टेबल सचिन राणा,कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल लाखन सिंह शामिल थे।
