ऋषिकेश- नीरजा देव भूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन बच्चों को बांटे गरम जैकेट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निर्धन बच्चों को गर्म जैकेट का वितरण किया गया। इस मौके पर लगभग 70 बच्चों को गरम जैकेट दी गई। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में शहीद बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी सहित विमान दुर्घटना में सभी शहीद सैन्य अधिकारियों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यालय प्रशासन की ओर से नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल एवं सह संस्थापक नूपुर गोयल का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर आचार्य संतोष व्यास, कमल चतुर्वेदी, आशु, श्वेता अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, आशु, दुर्गेश, शकुंतला व्यास, लेडीस सिंधी क्लब अध्यक्ष भावना सिंधी, शरद खंडेलवाल, चंचल खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News