ऋषिकेश- नगर निगम ऋषिकेश द्वारा संपत्ति कर में 50% की छूट खत्म करने के विरोध मे मंच का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन विकास मंच का पानी, बिजली मे अप्रत्याशित वृद्धि व नगर निगम ऋषिकेश द्वारा संपत्ति कर में 50% की छूट खत्म करने के विरोध में चल रहा निश्चित कालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।
आज धरने को देवभूमि ऑटो रिक्शा एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र लांबा व सचिव बेचन गुप्ता ने कहा कि बिजली पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि की जा रही है जो की कोविड-19 महामारी में प्रतिकूल आर्थिक संकट से पीड़ित जनता पर दोहरी मार है। पूर्व सभासद रवि कुमार जैन व पूर्व सभासद हरीश आनंद ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा संपत्ति कर में जनता पर पड़ने वाले कर के प्रभाव के गुण दोषों पर अध्ययन करे बगैर स्वनिर्धारित संपत्ति कर प्रणाली लागू करना बहुत ही तानाशाही पूर्ण है। हम सभी उत्तराखंड जन विकास मंच की मांगों का समर्थन करते है। मंच के सचिव लेखराज भंडारी ने बताया कि हमारे आंदोलन के क्रम में कल धरना स्थल पर ही जन समस्याओं से संबंधित विभिन्न विभागों का बुद्धि -शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। धरने को समर्थन करने वालों में आशुतोष शर्मा, राजेंद्र पाल, जतिन जाटव, सतवीर पाल, राजेश कुमार, तारकेश्वर, संजय कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कलुड़ा, मनोज जाटव, कपूर चंद गुप्ता, बीपी भट्ट, जगदीश, भरत सिंह, गायत्री देवी, योगेश शर्मा, अमन अरोड़ा, राजू राजभर, सुशील पाल, विपिन शर्मा, आशुतोष डंगवाल, राजेश पांडे, प्रभुदयाल शर्मा, संजय शर्मा, राजेश शाह, मुन्ना रावत, कीमत गुप्ता, आशीष नौटियाल, भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश राणा, घनश्याम झा, राजेश कुमार, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News