ऋषिकेश- उत्तराखंड जन विकास मंच का नगर निगम संपत्ति कर मे 50% की छूट खत्म करने के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन विकास मंच का बिजली.पानी के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि व नगर निगम संपत्ति कर मे 50% की छूट खत्म करने के विरोध में धरना तीसरे दिन भी लगातार जारी है।
बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों से समर्थन देने वालों के क्रम में आज लेखराज भंडारी के नेतृत्व में तपोवन व्यापार सभा द्वारा धरने को समर्थन दिया गया। तपोवन के उपप्रधान दीपू पुंडीर, रवि धामंदा, अनिल धामंदा, शिवरतन, जतिन जाटव, आशुतोष शर्मा, बबलू गुप्ता, कुलदीप कुमार पांडे, प्रेम शंकर, राजेश चतुर्वेदी, शंभू साहनी, राकेश मिश्रा, करण शर्मा, शशि कंडवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आकाश सिंह, संतोष कुमार, बेचन गुप्ता, कीमत गुप्ता, सुरेंद्र, पप्पू भंडारी, अर्जुन गुप्ता, राम ध्यान, राम अवतार शर्मा, उमेश भारती, योगेश शर्मा, प्रवीण सिंह, गजेंद्र सजवान, विकास, केवट सिंह, राज राजपूत, राजेंद्र पाल, राजीव गुप्ता, राहुल मनमीत, राजू गुप्ता, सुनील चौधरी, रामअवतार शर्मा आदि ने समर्थन दिया।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि उत्तराखंड जन विकास मंच के द्वारा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाता है। पानी बिजली व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है सरकार को बिजली पानी में होने वाली गैर वाजिब वृद्धि को वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय व मंच के सचिव लेखराज भंडारी ने बताया कि बिजली के बिलों में फिक्स चार्ज भी मीटर रीडिंग के अनुसार अलग-अलग आ रहा है। सरकार अगर बिजली के बिलों से फिक्स चार्ज फ्यूल चार्ज ग्रीन टैक्स अगर हटाती है तो उपभोक्ताओं को कम से कम विद्युत बिलों में 40 प्रतिशत की राहत मिलेगी।
विक्रम एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी व रामअवतार शर्मा ने कहा कि सरकार नगर निगम संपत्ति कर मे होने वाली बढ़ोतरी वापस ले।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News