ऋषिकेश- वारंटियों के विरुद्ध की गई कार्यवाई में तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी,कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए वारंटीयो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
गठित टीम के द्वारा 14 दिसंबर को तीन वारंटी अभियुक्त ऋषि राम पुत्र नारायण दत्त निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश, प्रेमदत्त रयाल पुत्र सतेश्वर रयाल निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश , रामप्रसाद राणा कोटी पुत्र सूरज मणि निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश गिरफ्तार किया गया। तीनों वारंटी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News