ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 17 नये मरीज मिले, 14 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 17 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 344471 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 139 है। आज 14 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 330744 है आज चम्पावत से 01और देहरादून से11मामले आये है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.02% हो गयी है। 11988 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 7881572 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। अभी तक 7412 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। उत्तराखंड में कोई भी कोरोना संक्रमित क्षेत्र नहीं है।
