ऋषिकेश- चैन स्नैचिंग की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
वादी मनीष व्यास पुत्र स्वर्गीय दिनेश व्यास निवासी ग्राम भट्टोवाला श्यामपुर के द्वारा कोतवाली पर एक लिखित तहरीर दी गई थी कि 14 अक्टूबर को मेरी माता विजयलक्ष्मी व्यास घर से शादी समारोह में शामिल होने रायवाला गई थी। शाम को मेरी माता रायवाला से अपने घर वापस पैदल आ रही थी तो भट्टोवाला प्राइमरी स्कूल के सामने पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी माता को धक्का देकर गले में पहनी सोने की चैन को छीन कर भाग गए। लिखित तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। पुराने अभियुक्तों से पूछताछ व मुखबिर तंत्र की सहायता से जानकारी प्राप्त हुई थी कि पुराने जेल गए एक अभियुक्त व उसके पुत्र के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर उच्च अधिकारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम के द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगातार 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से लगातार पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा निगरानी की जा रही थी। मुखबिर तंत्र की सहायता से 21 अक्टूबर को घटना में संलिप्त एक अभियुक्त इरफान पुत्र स्वर्गीय असगर अली निवासी ग्राम शिवदासपुर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ईदगाह के पास तपोवन नगर गली नंबर 1 पांडे वाला कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को गढ़ी तिराहा पेट्रोल पंप श्यामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त इरफान से पूछताछ के आधार पर अन्य अभियुक्त जो कि अभियुक्त इरफान का ही पुत्र है शोयब दानिश का घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आया था। अभियुक्त शोयब दानिश उसी समय से लगातार फरार चल रहा था जिसको अभियोग उपरोक्त में वांछित किया गया था। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्च अधिकारियों के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा टीम का गठन किया गया था गठित टीम के द्वारा 11 दिसंबर को वांछित अभियुक्त शोएब दानिश को चैन स्नैचिंग घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ श्यामपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में रवि सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, डीपी काला, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, उपनिरीक्षक राम नरेश शर्मा, चौकी प्रभारी श्यामपुर, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल गब्बर सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र कठैत शामिल थे।
