ऋषिकेश-शराब तस्कर 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार,स्विफ्ट डिजायर कार जब्त
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एसओजी देहात व कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं रोकथाम के दृष्टिगत, चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में 15 पेटी अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा अपने समस्त अधीनस्थों को उक्त विषय में निम्नलिखित दिशा निर्देश के साथ टीम गठित की गई है।
गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान न्यू फ्लाईओवर निकट नटराज चौक के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोककर चेक किया तो उसमें 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता अभिलाष कुमार पुत्र राजेंद्र लाल निवासी मेन बाजार रुद्रप्रयाग हाल निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी, धोबी घाट निकट धर्मपुर चौक देहरादून के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस टीम में रवि सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ओमकांत भूषण प्रभारी एस.ओ.जी देहात आरक्षी कमल जोशी, आरक्षी मनोज कुमार, महिला आरक्षी जमुना नेगी, आरक्षी सचिन सैनी शामिल थे।
