ऋषिकेश- राजेंद्र सिंह सजवाण बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुनील नवानी महासचिव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजेंद्र सिंह सजवाण ने अपने प्रतिद्वंदी सूरत सिंह रौतेला को 82 मतों से हरा कर अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित हुए। जबकि अध्यक्ष पद पर 4 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर चंद्र बगवाल ने अपने प्रतिद्वंदी अमित अग्रवाल को हराकर विजेता घोषित हुए। महासचिव पद पर सुनील नवानी विजेता रहे। संयुक्त सचिव पद पर शरद कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र प्रसाद सेमवाल, पुस्तकालय पद पर कुलदीप सिंह, ऑडिटर पद पर मोहित शर्मा विजेता रहे। बार एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने सभी विजेता प्रतिभागियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

%d bloggers like this:
Breaking News