ऋषिकेश- प्रदेश में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, 27 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को 27 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 156 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को केवल तीन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में पांच, पौड़ी में तीन और पिथौरागढ़ जिले में दो संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344421 हो गई है। इनमें से 330677 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।
